फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमिश्नर ने रेलवे अधिकारियों के साथ की बैठक

विज्ञापन
आयुक्त कुमाऊ मंडल नैनीताल दीपक रावत ने आज यहां अपने कार्यालय में उतर रेलवे के क्षेत्रीय प्रबंधक ?
विज्ञापन
हल्द्वानी। रेलवे की जमीन से अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन रेलवे की पूरी मदद करेगा। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने उत्तर रेलवे के क्षेत्रीय प्रबंधक आशुतोष पंत के साथ बैठक कर यह आश्वासन दिया। कहा कि रेलवे लाइनों एवं रेलवे क्रासिंग क्षेत्रों में जंगली जानवरों के साथ हो रही आकस्मिक दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए रेलवे आवश्यक कदम उठाए।
विज्ञापन

शनिवार को कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने कैंप कार्यालय में बैठक करते हुए कहा कि पिछले दिनों दो हाथियों की दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। ऐसे क्षेत्रों में रेलवे पैनी नजर रखते हुए अवैध रूप से बनाए गए रेलवे क्रासिंग को तत्काल बंद करे।
बैठक में रेलवे के अधिकारियों ने अवगत कराया कि रेलवे की जमीन पर हो रहे अतिक्रमण को हटाने के लिए जिला प्रशासन एवं रेलवे आपसी समन्वय बनाकर कार्यों को गति देंगे। अवैध रूप से रेलवे की भूमि पर कब्जा हटाने को लेकर भी कार्रवाई की जाएगी। जहां तक जंगली जानवरों की रेलवे ट्रैक पर हो रही दुर्घटनाओं का प्रश्न है इसके लिए रेलवे प्रशासन वन विभाग के साथ मिलकर ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए कार्ययोजना बनाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें