सफाई कर्मी बोला-पीएफ नहीं कटता है
कमिश्नर के छापे में एक सफाई कर्मी बोला साहब मैं 15 साल से नौकरी कर रहा हूं। ठेकेदार पीएफ नहीं काटता है। तनख्वाह भी सात हजार है। इस पर कमिश्नर ने सिटी मजिस्ट्रेट को मंगलवार को कैंप कार्यालय में लेबर कमिश्नर, ठेकेदार और सफाई कर्मियों को बुलाने के निर्देश दिए।
बुलाने के बाद भी नहीं पहुंचे कार्यवाहक सीएमएस
सीएमएस देहरादून गई हैं। उन्होंने अपना चार्ज डा. दताल को सौंपा है। कमिश्नर ने डॉ. दताल को बुलाया। एक घंटे बाद भी डॉ. दताल नहीं पहुंचे। इस पर कमिश्नर बोले कि डॉक्टर इमरजेंसी में कैसे पहुंचते होंगे। जब मेरे बुलाने पर भी नहीं पहुंच रहे हैं।
महिला अस्पताल में घंटी लगाने के निर्देश
बेस के निरीक्षण के बाद कमिश्नर महिला अस्पताल पहुंच गए। पता चला कि वार्ड में आवाज देने के लिए बाहर जाना पड़ता है। इस पर कमिश्नर ने वार्ड में तीन दिन के अंदर घंटी लगाने के निर्देश दिए ताकि घंटी बजाने पर नर्स आ जाए।
दो गार्ड गैरहाजिर, सभी की लगाई अनुपस्थिति
बेस अस्पताल में रात को तीन पीआरडी जवान की ड्यूटी लगी थी। ड्यूटी में सिर्फ एक ही गार्ड था। इस पर कमिश्नर रावत ने बीओ पीआरडी को मौके पर बुलाया। उन्हें कड़ी फटकार लगाई। कहा कि जब कैंप कार्यालय में बुलाकर रात में पीआरडी की ड्यूटी जांचने के निर्देश दिए थे तो क्यों ड्यूटी नहीं जांची।
मजिस्ट्रेट निकलेंगे तभी तो दिखेगी पुलिस
कमिश्नर रावत ने सिटी मजिस्ट्रेट, एसडीएम, तहसीलदार को मौके पर बुलाया। फटकार लगाई कि जब वे रात को निकलेंगे तभी पुलिस भी बाहर निकलेगी। उन्होंने मजिस्ट्रेटों को रात में निरीक्षण करने के निर्देश दिए।