फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deepak Rawat: कुमाऊं कमिश्नर ने बंद करवाया रेस्टोरेंट, परोसी जा रही थी कीड़े पड़ी दाल; दीपक ने दिए निर्देश

Tue, 09 Jan 2024 10:47 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

नैनीताल के एक रेस्टोरेंट में गंदगी और खाने में कॉकरोच मिलने पर कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत भड़क गए। उन्होंने रेस्टोरेंट बंद करवाकर खाद्य सुरक्षा विभाग को कार्रवाई और रेस्टोरेंट सील करने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन
deepak rawat - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मल्लीताल क्षेत्र के गाड़ीपड़ाव स्थित रेस्टोरेंट में गंदगी और खाने में कॉकरोच मिलने पर कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत भड़क गए। उन्होंने रेस्टोरेंट बंद करवाकर खाद्य सुरक्षा विभाग को कार्रवाई और रेस्टोरेंट सील करने के निर्देश दिए। साथ ही खड़ी बाजार, गाड़ीपड़ाव, गोलघर, पंत पार्क, डीएसए पार्किंग आदि का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं में सुधार के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

विज्ञापन


सोमवार सुबह लगभग 11:30 बजे कुमाऊं आयुक्त मल्लीताल पहुंचे। उन्होंने गाड़ीपड़ाव क्षेत्र के रेस्टोरेंटों में सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान दिल्ली दरबार रेस्टोरेंट के किचन में गंदगी देख उन्होंने रेस्टोरेंट संचालक को जमकर फटकार लगाई। भोजन के निरीक्षण में दाल में तैरते कीड़े और कटी हुई सब्जी में कॉकरोज देख आयुक्त भड़क गए। 

उन्होंने मौके पर ही रेस्टोरेंट बंद करवाकर खाद्य सुरक्षा अधिकारी को रेस्टोरेंट सील करने के निर्देश दिए। संचालक फराह खान के खिलाफ चालानी कार्रवाई के साथ ही रेस्टोरेंट से आटे और पनीर के सैंपल भी भरे गए। इस मौके पर ईओ राहुल आनंद समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन

 

बिना अनुमति लगाया टावर तो खैर नहीं
नैनीताल के मल्लीताल में निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने पाया कि गोलघर क्षेत्र में कुछ लोग मोबाइल टावर को निकालने का कार्य कर रहे थे। पड़ताल में उक्त कर्मी उर्जा निगम के आउटसोर्स कर्मी थे। टावर निकालने के लिए बिना अनुमति ऊर्जा निगम से उपलब्ध कराए गए मजदूर पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई। यही नहीं टावर लगाने का अनुमति पत्र भी भी नहीं मिला। बिना अनुमति पालिका भूमि में सड़क खोदकर अतिक्रमण करने पर आयुक्त ने लोनिवि अधिकारियों को संबंधित ठेकेदार पर मुकदमे की कार्रवाई के निर्देश दिए। ईओ राहुल आनंद ने बताया कि संबंधित कंपनी को शहर के आठ स्थानों पर टावर लगाने की अनुमति दी गई थी। मल्लीताल क्षेत्र में ओपर एयर थियेटर के पास टावर की अनुमति के इतर ठकेदार ने गोलघर चौराहे में टावर लगा दिया। इस पर पालिका ने टावर को हटवाने के निर्देश दिए। 

निरीक्षण के दौरान पुलिस टीम ने खड़ी बाजार, तिब्बती बाजार क्षेत्र में दुकान से बाहर अतिक्रमण करने वाले दस व्यापारियों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की। 
विज्ञापन

अनुबंध से कम कर्मी तैनात देख आयुक्त नाराज
नैनीताल में ऊर्जा निगम से अनुबंधित मजदूरों को बाहरी ठेकेदार के लिए कार्य करते मिलने पर आयुक्त ने शहर में तैनात आउटसोर्स कर्मियों की जानकारी मांगी। उन्होंने आउटसोर्स कर्मियों का उपस्थिति रजिस्टर, अनुबंध पत्र और भुगतान संबंधित दस्तावेजों की जांच की। ठेकेदार के उपस्थिति रजिस्टर में चार से पांच कर्मचारी ही काम करते मिले जबकि विभाग के साथ किए अनुबंध में 12 कर्मी तैनात करने की शर्त अंकित थी। इस पर उन्होंने अधिशासी अभियंता को कार्रवाई के निर्देश दिए। 

पार्क में वाहन खड़े करने पर कार्रवाई के निर्देश
नैनीताल में बाजार में निरीक्षण के बाद आयुक्त पालिका कार्यालय होते हुए पंत पार्क आए तो वहां रास्ते के दोनों ओर निजी व टैक्सी वाहन पार्क मिले। इस पर उन्होंने पार्क में खड़े वाहनों की जानकारी मांगी। वाहन स्वामियों की गैर मौजूदगी पर आरटीओ को वाहन स्वामियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें