फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM Dhami: टनकपुर में पुस्तक मेले में बोले सीएम धामी- ‘स्वागत समारोह में बुके नहीं...बुक देने की शुरू हो परंपरा

Sat, 23 Dec 2023 12:42 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

शुक्रवार सुबह टनकपुर पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पुस्तक मेले का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान स्कूल बस से उतरते बच्चों से सीएम धामी ने बातचीत की।
 
विज्ञापन
सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पुस्तक मेलों के आयोजनों से प्रदेश में पढ़ने लिखने की परंपरा आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि स्वागत समारोह में बुके की बदले बुक देने की परंपरा शुरू होनी चाहिए। उन्होंने युवाओं से नशे के बजाय किताबों को अपना बनाने का भी आह्वान किया। 

विज्ञापन


ये पढ़ें- Champawat News: पुस्तक मेले का आज सीएम धामी करेंगे शुभारंभ

ये पढ़ें- Uttarakhand: अचानक खटीमा पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, लोगों की सुनी फरियाद, बोले- हर समस्या का होगा समाधान

राम रतन लाल भगवत शरण अटल उत्कृष्ट आदर्श राजकीय बालिका इंटर कॉलेज टनकपुर में द्वितीय पुस्तक मेले का शुभारंभ करते हुए सीएम ने पुस्तक और अपने जीवन पर भी बात की। मुख्यमंत्री ने लेखकों से राज्य के विकास के अलावा सांस्कृतिक विरासतों को आगे बढ़ाने को कलम चलाने का आह्वान किया। 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को टनकपुर से देहरादून के लिए 42 सीटर वॉल्वो बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि जनता को सहूलियत उपलब्ध कराना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। लोगों को अब आधुनिक और आरामदायक परिवहन की सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि टनकपुर नगर में 5590.70 लाख की लागत से बनने वाले रोडवेज बस टर्मिनल, डिपो वर्कशॉप बिल्डिंग, रीजनल वर्कशॉप बिल्डिंग और टायर शॉप का निर्माण कार्य किया जा रहा हैं। 

विज्ञापन


टनकपुर शहर में बनने वाले बस टर्मिनल को आधुनिक सुविधाओं से लैस बनाया जाएगा। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा, प्रदेश मंत्री भाजपा हेमा जोशी, जिला प्रभारी विकास शर्मा, डीएम नवनीत पांडे, एसपी देवेंद्र पींचा, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, दीपक रजवार, मुकेश कलखुडिय़ा, सुभाष बगौली, गोविंद सामंत, पवन माहरा, एसडीएम आकाश जोशी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें