सीएम धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने शनिवार को विधायक मयूख महर से फोन पर वार्ता की। सीएम ने आश्वासन दिया कि सरकार पिथौरागढ़ के लिए हवाई सेवा शुरू करने और बेस हॉस्पिटल की सारी व्यस्थाओं को ठीक करने के लिए कार्य कर रही है।
सीएम पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने शनिवार को विधायक मयूख महर से फोन पर वार्ता की। सीएम ने आश्वासन दिया कि सरकार पिथौरागढ़ के लिए हवाई सेवा शुरू करने और बेस हॉस्पिटल की सारी व्यस्थाओं को ठीक करने के लिए कार्य कर रही है। अस्पताल का काफी कार्य भी हो गया हैं। पदों की स्वीकृति और नियुक्ति के संबंध में भी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री से वार्ता कर मयूख महर ने संतोष व्यक्त किया । राज्य सरकार उड़ान योजना के तहत पिथौरागढ़ के लिए फ्लाइट चलाने की योजना पर गंभीरता से काम कर रही है।एक एयरलाइन ने इस कार्य के लिए सहमति भी दे दी है। इसके लिए लाइसेंस दिये जाने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है।मुख्यमंत्री जी द्वारा लगातार इसकी समीक्षा की जा रही है।
मुख्यमंत्री ने दूरभाष पर मुझसे बात की है। उन्होंने नैनीताल में घोषणा करने का आश्वासन दिया है। हम शाम पांच बजे तक इंतजार करेंगे। - मयूख महर, विधायक, पिथौरागढ