फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिवसीय भ्रमण पर 18 अक्तूबर को पिथौरागढ़ पहुचेंगे सीएम पुष्कर धामी

विज्ञापन
बागेश्वर में सभा को संबोधित करते सीएम धामी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सीएम पुष्कर सिंह धामी तीन दिवसीय भ्रमण पर 18 अक्तूबर को पिथौरागढ़ पहुंचेंगे। तीन दिवसीय प्रवास के दौरान सीएम अपने पैतृक गांव हड़खोला में रात्रि विश्राम कर विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

सीएम के वरिष्ठ निजी सचिव केके मदान ने बताया कि 18 अक्तूबर को सीएम हेलिकॉप्टर से मुवानी हेलीपैड पर उतरेंगे। वह स्व. शेर सिंह कार्की सरस्वती महिला आश्रम मुवानी पहुंचेंगे। इसके बाद वह हेलीकॉप्टर से नैनीसैनी हवाई अड्डा पहुंचेंगे। नैनीसैनी से भाजपा कार्यालय तक रोड शो होगा।
पार्टी कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद वह लोनिवि विश्राम गृह में विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। जनता मिलन कार्यक्रम में जनसमस्याएं सुनेंगे। एनजीओ और स्वयंसेवी संगठनों के साथ भी बैठक करेंगे। इसके बाद वह बेस चिकित्सालय का निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन

बाद में विकास भवन में अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद वह वन विभाग निरीक्षण भवन में रात्रि विश्राम करेंगे। 19 अक्तूबर की सुबह 10:15 पर वह हड़खोला पहुंचेंगे जहां वह स्थानीय और पारिवारिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। 19 अक्तूबर को वह गांव में ही रात्रि विश्राम करेंगे। 20 अक्तूबर की सुबह कनालीछीना हेलीपैड से गुंजी के लिए रवाना होंगे।
गुंजी में शिव महोत्सव कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद वह गुंजी से देहरादून के लिए हेलिकॉप्टर से रवाना हो जाएंगे। मुख्यमंत्री के भ्रमण कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दीं हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र वल्दिया ने बताया कि पिथौरागढ़ आगमन पर मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें