फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: ढाई करोड़ से होगा क्लस्टर इंटर कॉलेजों का कायाकल्प

Thu, 18 Sep 2025 02:43 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। शिक्षा विभाग ने जिले में आठ इंटर कॉलेजों का चयन क्लस्टर विद्यालयों के लिए किया है। शासन से शिक्षा विभाग को तीन क्ल्स्टर इंटर कॉलेजों के लिए 2.66 करोड़ की प्रथम किस्त जारी हो गई है।
विज्ञापन


विभाग की ओर से पहाड़पानी, मालधनचौड़, सौड़ इंटर कॉलेज में नए कक्षा कक्ष, प्रयोगाशाला और शौचालय के साथ अन्य निर्माण कार्य किए जा सकेंगे। मुख्य शिक्षाधिकारी गोविंद जायसवाल ने बताया कि तीन इंटर कॉलेजों के लिए 2.66 करोड़ मिल गए हैं। पहाड़पानी इंटर कॉलेज में प्रयोगाशाला, दो कक्षा कक्ष, शौचालय, मालधनचौड़ इंटर कॉलेज में चार कक्षा कक्ष, दिव्यांग बच्चों के लिए शौचालय बनेगा। सौड़ इंटर कॉलेज में चार कक्षा कक्ष और शौचालय बनाए जाएंगे। सीईओ ने कहा कि क्लस्टर विद्यालयों के माध्यम से बच्चों को बेहतर शिक्षा से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें