किच्छा में चीनी मिल ईडी से मिलते गन्ना किसान।
- फोटो : KITCHHA
किच्छा। गन्ना किसानों ने चीनी मिल के अधिशासी निदेशक त्रिलोक सिंह मर्तोलिया से मुलाकात कर किसानों की पर्चियां कम आने की शिकायत की। उन्होंने गन्ना विभाग को किसानों की समस्याओं के निराकरण के लिए सर्वे कराने के निर्देश दिए।
बृहस्पतिवार को क्षेत्र के दर्जनों किसान चीनी मिल के ईडी से मिले। किसानों का आरोप था कि छोटे किसानों की गन्ने की पर्चियां नही आ रही हैं, जबकि चीनी मिल में बाहरी क्षेत्र से गन्ना आ रहा है। किसानों का कहना कि होली के आसपास लेबर नहीं मिलती, इसलिये अभी गन्ने की पर्चियां आना बेहद जरूरी है।
इस मामले में चीनी मिल के अधिशासी निदेशक मर्तोलिया ने बताया कि उन्हें जब बाहरी क्षेत्र से गन्ना आने की शिकायत मिली तो उन्होने गन्ना विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर गन्ने का एक बार फिर सर्वे करवाने को कहा है। ताकि चीनी मिल को पता चल सके कि क्षेत्र में कितना गन्ना बकाया है। यहां संतोख सिंह, महेंद्र सिंह नैयर, हरीश पनेरु, गणेश उपाध्याय, देवेंद्र सिंह विर्क, ताहिर मलिक आदि थे।