हल्द्वानी। हिमालय संगीत शोध समिति की ओर से आयोजित ग्रीष्मकालीन संगीत कार्यशाला के समापन पर विद्यार्थियों को राग और तालों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
जेके पुरम मुखानी स्थित केंद्र में हुए कार्यक्रम में वरिष्ठ रंगकर्मी अनिल घिल्डियाल और संगीतज्ञ डॉ. पंकज उप्रेती ने विद्यार्थियों को संगीत की बारीकियों के बारे में बताया। इस मौके पर आचार्य धीरज उप्रेती के निर्देशन में बाल और किशोर कलाकारों ने विभिन्न रागों में प्रस्तुतियां भी दी।