फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News: सीएम धामी ने कांग्रेस को लेकर कही बड़ी बात, सभी चौंके

Sat, 20 Sep 2025 01:16 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी

सार

हल्द्वानी में पत्रकार वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस पर कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा कि हारने के बाद बिना सबूत के आरोप लगाना कांग्रेस की आदत बन गई है।
विज्ञापन
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हल्द्वानी शहर के सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कांग्रेस पर जमकर बरसे। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि आरोप लगाना कांग्रेस की आदत बन गई है। जब-जब कांग्रेस हारती है वह आरोप लगाती है। कभी ईवीएम को दोषी ठहराती है तो कभी चुनाव आयोग पर सवाल खड़ा करती है। आरोप कोई भी लगा सकता है लेकिन उसका प्रमाण जरूरी है। देश की जनता भी कांग्रेसी नेताओं के इस हथकंडे को जानती है। 

विज्ञापन


ये पढ़ें- सीएम धामी ने ली समीक्षा बैठक: अधिकारियों को दिए निर्देश, कहा- आपदा प्रभावित क्षेत्रों में तय होगी जिम्मेदारी
विज्ञापन

 

बता दें कि, आपदा प्रभावित क्षेत्रों में तेजी से पुनर्निर्माण और राहत कार्य सुनिश्चित करने के लिए शुक्रवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस में अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि केंद्र सरकार से प्राप्त सहयोग और राज्य के संसाधनों का उपयोग कर आपदा प्रभावित क्षेत्रों में तेजी से पुनर्निर्माण कार्य सुनिश्चित किया जाए। इसमें जिम्मेदारी तय होगी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें