फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकायुक्त पर शोर करने वाले अपनी पार्टी से पूछें सवाल

Sat, 13 Feb 2016 01:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि लोकायुक्त पर शोर मचाने वाले अपनी पार्टी से पूछें कि दिल्ली में अब तक लोकायुक्त क्यों नहीं नियुक्त हुआ। सरकार ने लोकायुक्त नियुक्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। राज्य की प्रभारी अंबिका सोनी के साथ कोआर्डिनेशन कमेटी में विकास कार्यों की समीक्षा के साथ वरिष्ठ नेताओं एजेंडे पर बात होगी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री रावत शुक्रवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से बात कर रहे थे। रावत ने कहा कि राज्य में लोकायुक्त नियुक्त करने की प्रक्रिया सरकार ने शुरू कर दी है। जो लोग लोकायुक्त को लेकर सबसे अधिक शोर कर रहे हैं वे अपनी पार्टी से पूछें कि दिल्ली में लोकायुक्त का क्या हुआ।

 उन्होंने कहा कि प्रदेश प्रभारी अंबिका सोनी के साथ दिल्ली में आज कोआर्डिनेशन कमेटी की बैठक है। बैठक में सरकार के विकास कार्यों की समीक्षा के साथ ही बजट एवं अग्रिम योजना पर बात होगी।
विज्ञापन


 कमेटी में वरिष्ठ नेता बैठक का एजेंडा तय करते हैं। वरिष्ठ नेताओं के एजेंड पर भी बात होगी। 2017 को देखते हुए सरकार को क्या करना चाहिए इस पर भी विचार किया जाएगा। वरिष्ठ नेताओं से मिलने वाले दिशा-निर्देशों पर सरकार काम करेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें