हल्द्वानी। नान सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत में चार रुपये कम हुए हैं। जबकि कामर्शियल सिलेंडर की कीमत भी साढ़े छह रुपये कम हुई है। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय प्रतिमाह गैस के दामों की समीक्षा करता है। पिछले दो माह से लगातार गैस के दामों में कमी हो रही है। मार्च में नान सब्सिडी वाले सिलेंडर के लिए 557 रुपये देने पड़ रहे थे और अब 553 रुपये देने पड़ेंगे।
कामर्शियल सिलेंडर के लिए मार्च में 1043 रुपये 50 पैसे देने पड़ रहे थे अब 1036 रुपये देना पड़ेगा। सब्सिडी वाले सिलेंडर के लिए मार्च में 551 रुपये देने पड़ रहे थे और अब 547 रुपये 50 पैसे देने पड़ेंगे। सब्सिडी वाले उपभोक्ताओं के खाते में 111 रुपये 86 पैसे जाएंगे। हल्द्वानी गैस एजेंसी के प्रबंधक गोपाल बिष्ट ने बताया कि पैन कार्ड, आधार कार्ड के लिए अभी कोई निर्देश नहीं आए हैं। 26 मार्च तक सब्सिडी वाले उपभोक्ताओं को आधार कार्ड बैंक से लिंक कराकर गैस एजेंसी को देना था।