फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकित भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच जन भावनाओं का सम्मान : भगत

विज्ञापन
विज्ञापन
कालाढूंगी। उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड की जांच सीबीआई से कराए जाने के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्णय का कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत ने स्वागत किया है। उन्होंने इसे अंकिता के माता-पिता की भावनाओं का सम्मान बताते हुए राज्य की जनता की न्याय संबंधी अपेक्षाओं को पूरा करने वाला ऐतिहासिक कदम बताया। भगत ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी ने इस संवेदनशील प्रकरण में जिम्मेदारी और मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए यह निर्णय लिया है। लंबे समय से अंकिता के परिजन और आम जनता निष्पक्ष व पारदर्शी जांच की मांग कर रहे थे। सीबीआई जांच से पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। यह फैसला सरकार की कानून व्यवस्था और न्याय के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। विधायक भगत ने विश्वास जताया कि सीबीआई जांच से मामले का शीघ्र, निष्पक्ष और प्रभावी निस्तारण होगा तथा अंकिता को न्याय मिलेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें