हल्द्वानी। बनभूलपुरा पुलिस ने गौला पुल के पास चार युवकों को पकड़ लिया। वे मथुरा से अपने घर अल्मोड़ा जाने के लिए ट्रक में छिप कर आए थे। लॉकडाउन से पहले वे मजदूरी करने के लिए मथुरा गए थे।
पूछताछ से पता चला की मथुरा के स्वास्थ्य विभाग ने उनका परीक्षण कर होम क्वारंटीन करने को कहा था लेकिन वे छुपते हुए हल्द्वानी तक पहुंच गए। वे अल्मोड़ा जिले के शहर फाटक के रहने वाले थे। पुलिस की पूछताछ में युवकों ने बताया कि उन्होंने अपने ग्राम प्रधान से बात की थी
। ग्राम प्रधान ने हल्द्वानी में गाड़ी भेजने का भरोसा दिया था। थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने चारों का स्वास्थ्य प्रमाण देखने के बाद अल्मोड़ा पुलिस को सूचित कर दिया। दोपहर को पुलिस ने उन्हें खाना खिलाने के बाद जाने दिया।