फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: नशीली दवा देकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म, फिर वीडियो बनाकर किया वायरल; मां की शिकायत पर केस दर्ज

Thu, 30 Oct 2025 12:52 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, रामनगर

सार

रामनगर क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म करने व वीडियो वायरल करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामनगर क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म करने व वीडियो वायरल करने का मामला सामने आया है। मामले में पीड़िता की मां ने एक युवक समेत उसके साथी पर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की है।

बीते दिनों रामनगर निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर में बताया कि उनकी नाबालिग पुत्री है। बताया कि कुछ समय पूर्व चिल्किया निवासी फरमान व उसके साथी ने उनकी पुत्री को मिलने के लिए बुलाया। आरोपी ने उसके पानी में नशीली दवा मिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। बताया कि बीते दिनों आरोपियों से परेशान होकर पुत्री ने आप बीती परिजनों को बताई। उन्होंने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

विज्ञापन


कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता नाबालिग के बयान के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें