फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: पिटाई से जीजा की मौत होने के मामले में 3 भाइयों पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। बनभूलपुरा की ढोलक बस्ती में 19 मई को पिटाई से युवक अमरीका की मौत के मामले में उसके तीन सालों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, विवाद होने पर पत्नी को थप्पड़ मारने पर उसके तीनों भाइयों ने अमरीका को पीट दिया था, अगले दिन मौत हो गई थी।
विज्ञापन


यूपी के बाराबंकी जनपद के जैताती कुर्मियां निवासी अमरीका कबाड़ी का काम करता था। उसकी ससुराल ढोलक बस्ती में है। नजदीक की ही गफूर बस्ती में वह अपने पत्नी व बच्चों के साथ रहता था। अमरीका के पिता मुख्तियार ने तहरीर में कहा कि उसके बेटे का विवाद पत्नी आशा से हो गया। यह बात उसके तीन सालों को पता चल गई। रात में आकर तीनों भाइयों संजय, मनोज व देवा ने मिलकर अमरीका की जमकर पिटाई की। उसकी इतनी पिटाई की कि वह अधमरा हो गया। बाद में होश आया तो वह अपनी मौसी मुरैली के घर राजपुरा चला गया। रात में सो गया। सुबह उसकी हालत खराब देखकर मौसी उसे लेकर बेस अस्पताल आईं। यहां इलाज के दौरान अमरीका की मौत हो गई। थाना प्रभारी बनभूलपुरा नीरज भाकुनी ने बताया कि मुख्तियार की तहरीर पर संजय, मनोज और देवा के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें