फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: बाजपुर में आईटीआई प्रशिक्षुओं के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस खुला

Sat, 24 May 2025 02:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के प्रशिक्षुओं के लिए देहरादून, काशीपुर के बाद अब बाजपुर में भी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस खोला गया है। पूरे कुमाऊं के प्रशिक्षुओं का इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


संयुक्त निदेशक कुमाऊं प्रशिक्षण एवं ट्रेनिग मयंक अग्रवाल ने बताया कि बाजपुर में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनकर तैयार हो गया है। अगले सत्र से प्रशिक्षुओं को इसका लाभ मिलेगा। सेंटर के लिए प्रशिक्षण विभाग का फिलिप्स कंपनी के साथ एमओयू हो चुका है। कंपनी की तरफ से आईटीआई पास प्रशिक्षुओं को अप्रेंटिस कराई जाएगी। इसके बाद उनका कंपनियों में प्लेसमेंट होगा। अप्रेंटिस के दौरान मानदेय भी दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि देहरादून और काशीपुर में आईटीआई प्रशिक्षुओं के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बने हैं। बाजपुर में भी जल्द प्रशिक्षुओं को इसका लाभ मिलेगा। इसमें प्रशिक्षुओं को आधुनिक मशीनों को ऑपरेट करने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें