फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजब: राजस्थान में थी कार...हल्द्वानी में कर दिया चालान, फोन में एक हजार कटने का मैसेज आने से मालिक हैरान

Thu, 27 Jun 2024 07:52 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

बुधवार को काठगोदाम में लगे परिवहन विभाग के कैमरों ने कार सवार व्यक्ति का हेलमेट में चालान कर दिया। चालान में बाइक की फोटो लगाकर भेज दी गई। कार का जिस समय चालान काटा गया, उस समय वाहन राजस्थान में था।
विज्ञापन
चालान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हल्द्वानी में परिवहन विभाग के आधुनिक कैमरे भी गलत चालान कर रहे हैं। कैमरों की गलती के कारण लोगों को विभाग के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। बुधवार को काठगोदाम में लगे परिवहन विभाग के कैमरों ने कार सवार व्यक्ति का हेलमेट में चालान कर दिया। चालान में बाइक की फोटो लगाकर भेज दी गई। कार का जिस समय चालान काटा गया, उस समय वाहन राजस्थान में था।

मानपुर पश्चिम रहने वाले योगी शर्मा ने बताया कि बुधवार शाम उनके पिता के पास एक मैसेज आया। मैसेज में उनकी कार का एक हजार का चालान दिखाया गया था। चालान काठगोदाम में काटा गया था। उन्होंने चालान डाउनलोड किया तो उसमें बाइक में पीछे सवारी बिना हेलमेट पहने दिखाई गई थी। इस पर उन्होंने अपने बेटे योगी को फोन किया और पूरा मामला बताया।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Weather: खत्म हुआ इंतजार, 48 से 72 घंटे के बीच मानसून की बारिश से भीगेगा उत्तराखंड; इस बार जमकर बरसेंगे बदरा

युवक चालान कॉपी लेकर पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस ने बताया कि यह चालान परिवहन विभाग के काठगोदाम में लगे कैमरे से काटा गया है। उन्हें परिवहन विभाग के दफ्तर जाना पड़ेगा। योगी ने बताया कि पिताजी इन दिनों कार जयपुर लेकर गए हैं। उधर आरटीओ प्रर्वतन नंद किशोर ने बताया कि बाइक की जगह अगर गलती से कार का चालान कट गया होगा तो उसे रद्द कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें