रामनगर के चिल्किया के पास पलटी हुई पर्यटको की कार।
- फोटो : RAMNAGAR
रामनगर (नैनीताल)। रामनगर से राजस्थान लौट से पर्यटकों की कार चिल्किया के समीप अनियंत्रित होकर पलट गई। कार में सवार पांच पर्यटक मामूली रूप से घायल हो गए। घायलों का रामनगर अस्पताल में उपचार हुआ। प्राथमिक उपचार के बाद पर्यटक अपने गंतव्य को लौट गए।
पुलिस के मुताबिक रामनगर से पर्यटक चिल्किया के पास पहुंचे तभी कार के आगे एक घोड़ा आ गया। उसे बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई। कार सवार विनय लड्डा निवासी केशवनगर राजस्थान, मोहित चौधरी निवासी धारमंगला उदयपुर राजस्थान, मोटानीसाद निवासी सुभागपुरा उदयपुर राजस्थान, नील एंडी निवासी टेकरी उदयपुर राजस्थान घायल हो गए। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि सभी पर्यटक मामूली रूप से घायल थे। प्राथमिक उपचार के बाद सभी गंतव्य को लौट गए। (संवाद)