खैरना में अनियंत्रित होकर दुकानों से टकराई कार। संवाद
- फोटो : BHIMTAL
गरमपानी (नैनीताल)। खैरना तहसील के पास रविवार सुबह 11 बजे हल्द्वानी से रानीखेत जा रही केमू बस अनियंत्रित होकर तीन दुकानों और एक बाइक से टकराने के बाद पेड़ के सहारे लटक गई। हादसे के दौरान यात्रियों में चीख पुकार मच गई। बस के दुकानों से टकराने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़े और बस में सवार 20 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला।
हादसे की सूचना पर तहसीलदार मनीषा बिष्ट और चौकी प्रभारी दिलीप कुमार मौके पर पहुंचे। हादसे में कैंटीन संचालक कमल बिष्ट घायल हो गए। उन्हें सीएचसी गरमपानी में उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। बस चालक मौके से फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस चालक को भी हल्की चोटें आई हैं। चौकी प्रभारी दिलीप कुमार ने बताया कि हादसे में चोटिल बस चालक अस्पताल पहुंचने से पहले मौके से फरार हो गया था।