फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: सड़क किनारे खंती में गिरी कार, जेई समेत दो घायल

Sun, 31 Aug 2025 02:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
फोटो – दुर्घटना में घायल युवक को 108 सेवा के माध्यम से अस्पताल ले जाते हुए। - फोटो : mathura
विज्ञापन
लालकुआं। लालकुआं से हल्द्वानी जा रही एक कार शनिवार दोपहर अचानक अनियंत्रित होकर आईओसी डिपो के सामने खंती में जा गिरी। हादसे में कार सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एसटीएच में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आईओसी डिपो के सामने एक वाहन को बचाने की कोशिश में कार चालक का नियंत्रण बिगड़ गया। इससे कार सीधे सड़क किनारे खंती में पलट गई। दुर्घटना में मनरेगा विभाग अल्मोड़ा के अवर अभियंता मनोज कुमार और पंकज निवासी आनंदपुर, थाना मुखानी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मौके पर पहुंचे लालकुआं कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक दीपक बिष्ट, कांस्टेबल तरुण मेहता और रामचंद्र प्रजापति ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला। 108 एंबुलेंस से घायलों को एसटीएच भिजवाया गया। चिकित्सकों के अनुसार दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें