फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: खाई में गिरी कार, तीन को हल्की चोटें

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। शनिवार तड़के नैनीताल के ज्योलीकोट में एक जिमी कार राष्ट्रीय राजमार्ग से लगभग 20 फीट नीचे खाई में जा गिरी जिससे उसमें सवार तीन लोगों को हल्की चोटें आईं। यह दुर्घटना भुजियाघाट डोलमार के बीच हुई जब कार बरेली से जागेश्वर की ओर जा रही थी।
विज्ञापन


चौकी इंचार्ज श्याम सिंह बोरा ने घटना की पुष्टि की। स्थानीय लोगों और पुलिस ने तुरंत बचाव अभियान चलाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और उनकी हालत खतरे से बाहर है। पुलिस ने बताया कि कार के अनियंत्रित होने के कारणों की जांच की जा रही है। इस संबंध में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें