फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: ट्रक में घुसी कार, किशोर की मौत

Wed, 30 Apr 2025 02:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
गेठिया में कैंटर में टकराने के बाद क्षतिग्रस्त कार- सोशल मीडिया
विज्ञापन
ज्योलीकोट/नैनीताल। दोस्त की बर्थडे पार्टी से सोमवार रात लौट रहे युवकों की कार आगे चल रहे ट्रक में घुस गई। हादसे में किशोर की मौत हो गई है। गंभीर रूप से घायल एक युवक को बरेली रेफर कर दिया गया है। दो का हल्द्वानी में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन




सोमवार रात 10 बजे कुरियागांव गेठिया निवासी चालक लोकेश पतलिया, पंकज पतलिया, मानस और गर्व बगडवाल गेठिया पड़ाव की ओर जा रहे थे। सभी मानस के जन्मदिन की पार्टी कर लौट रहे थे। गेठिया में कार चालक लोकेश ने आगे चल रहे ट्रक से पास लेना चाहा। इस दौरान लोकेश कार को नियंत्रित नहीं कर पाया और ब्रेक की जगह एक्सीलरेटर पर उसका पैर पड़ गया। इससे कार अनियंत्रित होकर ट्रक में घुस गई। टक्कर में कार का एक तरफ का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे की आवाज सुनकर भीड़ जुट गई। राहगीरों ने हादसे की सूचना 112 नंबर पर पुलिस को दी। संवाद




पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया

सूचना पर पहुंची ज्योलीकोट पुलिस ने कार के अंदर फंसे घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया। एसओ रमेश बोरा ने बताया कि घायल किशोर गर्व बगडवाल (16) को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव पिता मनोज बगड़वाल को सौंप दिया गया है। घायल मानस को इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। लोकेश पतलिया और पंकज पतलिया का हल्द्वानी के अस्पताल में इलाज चल रहा है। कार व कैंटर को कब्जे में लेकर पुलिस चालक से पूछताछ कर रही है।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें