फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: लखनऊ में झुलसे, नैनीताल की ठंडक में मिला राहत भरा उपचार

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। नैनीताल का सुहावना मौसम सिर्फ सैलानियों ही नहीं बल्कि मरीजों के लिए भी राहत का जरिया बन रहा है। लखनऊ में आग की घटना में झुलसे दो युवकों को बेहतर रिकवरी के लिए नैनीताल लाया गया जहां इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन


दड़ियाल (रामपुर) निवासी जुनैद लखनऊ के एक होटल में कार्यरत है। सोमवार को होटल के किचन में गैस लीक होने से अचानक आग लग गई जिसमें वह और गदरपुर निवासी मेहबूब अली गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों को पहले लखनऊ में प्राथमिक उपचार दिया गया। इसके बाद परिजनों ने बेहतर रिकवरी के लिए ठंडे मौसम को देखते हुए दोनों को नैनीताल ले जाने का निर्णय लिया। बीडी पांडे अस्पताल में दोनों को एक दिन भर्ती रखकर उपचार किया गया। हालत में सुधार होने पर उन्हें छुट्टी दे दी गई।
जुनैद ने बताया कि डॉक्टरों की सलाह के बाद फिलहाल दोनों को नैनीताल में ठहराया गया है। ठंडा मौसम घाव भरने में सहायक होने के चलते वे रिश्तेदारों के घर पर आराम कर रहे हैं। वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. एमएस दुग्ताल ने बताया कि मरीज को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें