फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: बसपोर्ट के लिए टेक्निकल कमेटी ने 21 करोड़ रुपये मंजूर किए

Thu, 16 Apr 2026 02:46 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। निर्माणाधीन बसपोर्ट निर्माण के लिए टेक्निकल कमेटी ने 21 करोड़ की मंजूरी दे दी है। वर्ष 2020 में रामनगर में बसपोर्ट बनाने की मंजूरी मिली थी। इसके बाद करीब तीन एकड़ क्षेत्र में बसपोर्ट का निर्माण कार्य शुरू किया गया। इसे वर्कशॉप, वाहन पार्किंग, फूड कोर्ट, दुकानें, कार्यालय समेत अन्य सुविधाओं से लैस किया जाना था। पोर्ट का निर्माण कार्य 50 करोड़ 14 लाख रुपये से होना था। शासन की ओर से कार्यदायी संस्था को लगभग 28 करोड़ रुपये का बजट दिया गया। इसके बाद विगत 10 माह से कार्यदायी संस्था बजट की मांग कर रही थी। बजट नहीं मिलने से 10 माह से निर्माण कार्य ठप पड़ा था। डिपो के एआरएम नवीन आर्य ने बताया कि कार्यदायी संस्था की ओर से रिवाइज बिल भेजा गया था। टेक्निकल कमेटी ने जांच के बाद बजट की मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें