फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंटी, बबली करेंगे जामवंती, दमयंती से दोस्ती 

Tue, 22 Mar 2016 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल
विज्ञापन
नैनीताल जू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नैनीताल चिड़ियाघर में पहुंचने वाले देशी-विदेशी सैलानी चीर फीजेंट के साथ ही अब उत्तराखंड के राज्य पक्षी मोनाल के दीदार कर सकेंगे। इतनी ही नहीं सैलानी जू में पहले से ही मौजूद जामवंती व दमयंती से भी मिल सकेंगे। हिमालयन नेचर पार्क कुफरी शिमला (हिमाचल प्रदेश) से नैनीताल जू में सोमवार को सभी नए मेहमान पहुंच चुके हैं। नए मेहमान अब जू के वन्य प्राणियों के साथ ही होली मनाएंगे। 
विज्ञापन


17 मार्च को नैनीताल जू की निदेशक डा. तेजस्विनी अरविंद पाटिल के दिशा-निर्देशन में वन क्षेत्राधिकारी प्रमोद तिवारी, पूर्व वन क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार साह, वरिष्ठ वन्य जीव चिकित्सक डा. योगेश  भारद्वाज, वन दरोगा धर्म सिंह बोनाल, कीपर नरेंद्र, बहादुर व संदीप नए मेहमानों को लेने के लिए शिमला गए थे। सोमवार शाम करीब पांच बजे नए मेहमान जू पहुंचे। यहां पहुंचने के बाद नर भालू बंटी (ढाई वर्ष) व मादा भालू बबली (डेढ़ वर्ष) को बांड़े में डालने में जू के अधिकारियों व कर्मियों को पसीना बहाना पड़ा। वहीं, नर मोनाल (5 वर्ष) व मादा मोनाल (4 वर्ष) और दो जोड़े चीर फीजेंट आसानी से बाड़े में चले गए। 

जू की निदेशक डा. तेजस्वनी अरविंद पाटिल ने बताया कि राज्य पक्षी मोनाल का नैनीताल जू में आना गौरव की बात है। जू के वन क्षेत्राधिकारी प्रमोद तिवारी ने बताया कि जू में नए भालुओं को होली के बाद ही दर्शकों के दीदार के लिए रखा जाएगा। तिवारी के मुताबिक शिमला जू से मिले जानवरों और पक्षियों के एवज में नैनीताल जू ने उन्हें एक-एक जोड़ा लेडी एमहेस्ट फीजेंट व एक जोड़ा गोल्डन फीजेंट का दिया है। इसके अलावा उपहार के रूप में शिमला जू ने एक मादा रेड जंगल फाउल (जंगली मुर्गी) नैनीताल जू को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें