फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: बीएसएसवी ने जीती निबंध की चल वैजयंती शील्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। चेतराम साह ठुलघरिया इंटर कॉलेज सभागार में शुक्रवार को 31वीं नैनीताल समाचार निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. धनेश पांडे ने की। मुख्य अतिथि बाल प्रहरी के संपादक उदय किरौला ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

इस वर्ष की चल वैजयंती शील्ड भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय नैनीताल ने जीती। नैनीताल समाचार के संपादक राजीव लोचन साह ने कार्यक्रम के उद्देश्य के बारे में बताया। प्रो.धनेश पांडे ने निबंध लेखन और भाषा की सरलता के बारे में बताया। प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग के विजेता सुनयना, काव्या जोशी, कृतिका बिष्ट, रिया बर्गली, आयुष्मान पचोलिया व रोजम, मध्यम वर्ग के हर्षित अधिकारी, वंशिका, मौलश्री महेश, कनिष्का वर्मा, स्वास्तिका व हितेश तथा कनिष्ठ वर्ग में नविका गुणवंत, चंपा मेहरा, वासु त्यागी, खुशी, खुशबू बिष्ट व हर्ष जोशी रहे। कार्यक्रम में दिनेश उपाध्याय, जहूर आलम, डॉ.उमा भट्ट, डॉ. शीला रजवार, माया चिलवाल, दुर्गा सिंह मेहता, बीएसएसवी के प्रधानाचार्य बिशन सिंह मेहता आदि रहे। सफलता में हरीश पंत, संजीव भगत, उमेश तिवारी विश्वास, लाल सिंह चौहान, हरीश पाठक ने सहयोग किया। संचालन डॉ. श्रुति पंत बनर्जी ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें