फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हृदयघात से सिपाही की मौत

विज्ञापन
मृतक सिपाही। - फोटो : RAMNAGAR
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। रुड़की सिविल लाइन थाने में तैनात सिपाही की हृदयघात से मौत हो गई। सिपाही बीस दिन की छुट्टी लेकर घर आया था और उसकी दो माह बाद शादी होने वाली थी। बुधवार को पुलिस ने श्मशान घाट पर सिपाही को अंतिम सलामी दी।
विज्ञापन

पीरूमदारा क्षेत्र के हिम्मतपुर ब्लॉक निवासी सिपाही महेश चंद्र रुड़की सिविल लाइन थाने में तैनात था। बड़े भाई उमेद राम ने बताया कि महेश का हिम्मतपुर ब्लॉक के पीरूमदारा में मकान निर्माण का काम चल रहा है और दो माह बाद उसकी शादी होनी थी। मकान निर्माण के लिए वह बीस दिन की छुट्टी पर घर आया था। बताया कि महेश मां हंसी देवी के साथ रहता था। रात में उसके सीने में दर्द हुआ और सुबह उसकी मौत हो गई। श्मशान घाट में कोतवाल अबुल कलाम समेत अन्य पुलिस कर्मियों ने शस्त्र झुकाकर सिपाही महेश चंद्र को अंतिम सलामी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें