प्रमुख सचिव नियोजन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग एस रामास्वामी ने उत्तराखंड में राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण और लंबित कार्यों की वीडियो कांफ्रेंसिंग से जानकारी ली। उन्होंने एनएच के चौड़ीकरण के संबंध में अब तक हुई प्रगति की जानकारी ली।
वीडियो कांफ्रेंसिंग ने जिलाधिकारी दीपक रावत ने बताया कि नैनीताल जिले में लालकुआं-हल्द्वानी के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग का चौड़ीकरण होना है।
उन्होंने बताया कि लालकुआं में बमेठा बंगर खीमा, केशवदत्त, जग्गी बंगर, बचीपुर, तुलारामपुर, पाडली पुर, दुर्गापालपुर परमा, भवानीपुर हर सिंह, किशनपुर सकुलिया, भवानीपुर दुर्गादत्त, गौजाजाली दक्षिण, भानीपुर, किशनपुर, हल्द्वानी में हरिपुर तुलाराम, हरिपुर पूर्णानंद, गौजाजाली बिचली, नवाड़खेड़ा, खेड़ा की कुल 33.9140 हेक्टेयर भूमि में सड़क के चौड़ीकरण के लिए एनएचआईए ने संयुक्त सर्वे कर रिपोर्ट सौंप दी है।
धारा 3 डी के तहत प्रकाशित विवरण, मूल्यांकन, भूमि चिन्हीकरण, सत्यापित नक्शे एनएचआई स्तर पर लंबित हैं। एनएचआईए के स्तर से मूल्यांकन प्राप्त होने के बाद संबंधित ग्रामों में प्रतिकर वितरण की कारवाई की जाएगी।