फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रेक फेल होने से पलटी मिनी बस

Sat, 23 May 2015 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कालाढूंगी
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल से पर्यटकों को लेकर लौट रही एक टेंपो ट्रैवल्स की मिनी बस ब्रेक फेल होने से सड़क किनारे पलट गई। बस में सवार किशनगढ़ (राजस्थान) के दर्जन भर पर्यटकों में से कुछ को मामूली चोटें आईं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पंकज गोयल निवासी 205 तेली मौहल्ला मदन गंज किशनगढ़ (राजस्थान) का लगभग 10 सदस्यीय परिवार नैनीताल घूमने के बाद शुक्रवार को घर लौट रहा था। कालाढूंगी से दो किलोमीटर पहले टेम्पो ट्रेवल्स की मिनी बस आरजे 14 टीए 0337 का ब्रेक फेल हो गया और वह अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई।

आसपास के लोगों ने बस से घायलों को निकाला। राहत की बात रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और पर्यटकों से जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें