फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार पर गिरा बोल्डर, हरियाणा के पर्यटक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। लगातार हो रही बारिश के चलते मंगलवार दोपहर बाद नैनीताल-कालाढूंगी रोड में बूढ़ा पहाड़ के पास सैलानी की कार में पहाड़ से बोल्डर गिर गया। हादसे में कार में सवार गुरुग्राम (हरियाणा) निवासी सैलानी की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को प्राथमिक इलाज के बाद हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार दोपहर को तेज बारिश हो रही थी और इसी समय कालाढूंगी की ओर से हरियाणा निवासी दंपती कार (एचआर 25 सी 0783) से नैनीताल आ रहे थे। उन्हें नैनीताल होते हुए मुक्तेश्वर स्थित एक होम स्टे में जाना था। बताया कि दंपती की कार बजून के पास पहुंची तभी पहाड़ी से एक बड़ा बोल्डर कार पर आ गिरा, जिससे कार चला रहे हैरिटेज सिटी एमजी रोड गुरुग्राम निवासी हनुमंत तलवार (55) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी मीना तलवार (55) गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे की सूचना राहगीरों ने पुलिस और 108 एंबुलेंस को दी।
बताया कि हादसा इतना जबरदस्त था कि बोल्डर की चपेट में आने से कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार हनुमंत तलवार और उनकी पत्नी कार में ही फंस गए। इसके बाद कार को मशीन से काटकर उन्हें बाहर निकाला गया। किसी तरह से दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन

बीडी पांडे अस्पताल के पीएमएस डॉ. केएस धामी ने बताया कि सैलानी हनुमंत तलवार को मृत अवस्था में अस्पताल में लाया गया था। उन्होंने कहा कि सिर में गंभीर चोट के कारण उनकी मौत हुई होगी, जबकि उनकी पत्नी मीना के सिर, गर्दन और पैर में गंभीर चोटें हैं। प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है।
इधर, कोतवाल अशोक कुमार सिंह ने बताया कि हादसे के शिकार हनुमंत तलवार के बेटे उत्सव को फोन पर सूचना दे दी है। सैलानी का शव मोर्चरी में रखा है। परिजनों के पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें