हल्द्वानी। आंचल डेयरी की बिक्री और ब्रांड वैल्यू बढ़ाने के लिए जिले में दस जगहों पर डेयरी के बूथ बनाए जाएंगे। बूथों में ग्राहकों को दूध, दही के साथ ही आइसक्रीम जैसे ब्रांड भी मिल पाएंगे।
आंचल डेयरी अन्य ब्रांडेड डेयरी उत्पादों की तरह उत्पाद बाजार में उतार रही है। प्रशासन ने डेयरी के उत्पादों की बिक्री के लिए सार्वजनिक स्थानों पर बूथ खोलने का निर्णय लिया है जिन स्थानों पर जगह ज्यादा है वहां 120 वर्ग फीट और जहां जगह कम है वहां पर 64 वर्ग फीट में बूथ खोला जाएगा।
इनमें दूध, दही, छाछ, मक्खन और आइसक्रीम जैसे उत्पाद मिल सकेंगे। फिलहाल हल्द्वानी में सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय, एमबीपीजी कॉलेज, महिला डिग्री कॉलेज, तहसील परिसर, मेडिकल कॉलेज, आरटीओ कार्यालय, बेस अस्पताल में बूथ खोले जाएंगे। वहीं, रामनगर में भी एक बूथ खोला जाएगा।
-=-----------------=-
आंचल दूध की बिक्री बढ़ाए जाने के लिए बूथ खोले जाएंगे। पहले भी इसे लेकर चर्चा की गई है। अब कार्ययोजना को धरातल पर लाया जा रहा है।
-धीराज सिंह गर्ब्याल, डीएम, नैनीताल।