फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: बोट हाउस क्लब के चुनाव 14 नवंबर को, 10 प्रत्याशी मैदान में

Fri, 06 Nov 2026 11:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। बोट हाउस क्लब के चुनाव 14 नवंबर को होंगे। चुनाव प्रक्रिया के तहत शुक्रवार को नाम वापसी एवं नामांकन पत्रों की जांच हुई। क्लब के प्रशासनिक अधिकारी जीबी जोशी ने बताया कि कार्यकारिणी के लिए दस प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनमें अखिल कुमार साह, चौधरी धीर सिंह, डीके शर्मा, जेएस सरना, मनीष सहगल, नदीम अहमद खान, शैलेंद्र सिंह चौहान, शोएब अहमद, सुमति जेठी, विक्रम स्याल शामिल हैं। पंकज जयसवाल, शादाब अहमद, इंद्रपाल सिंह, विजय चंद्र साह, अनिल कुमार अग्रवाल, बलजीत सिंह की ओर से अपने नाम वापस ले लिए गए हैं।
विज्ञापन

बता दें कि संबंधित लोगों ने बीते दिवस आयुक्त को ज्ञापन देकर सदस्यता में हुई अनियमितताओं की जांच की मांग की। इसी दौरान चुनाव बहिष्कार की भी घोषणा की थी। प्रशासनिक अधिकारी ने बताया कि अब 11, 12 एवं 13 नवंबर को ई-वोटिंग होगी जबकि 14 नवंबर व्यक्तिगत रूप से मतदान किया जाएगा। मतदान के बाद मतगणना कर विजेताओं की घोषणा की जाएगी। इसमें वरीयता के क्रम में कुल नौ सदस्य चुने जाएंगे। इन्हीं के माध्यम से उपाध्यक्ष, सचिव समेत अन्य पदाधिकारियों का चयन किया जाएगा। चुनाव नेशनल सिक्योरिटीज़ डिपॉज़िटरी लिमिटेड (एनएसडीएल) की ओर से कराए जा रहे हैं। मतदान में क्लब के 3916 सदस्य प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें