फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के स्लोगन पोतने वाले को पकड़ा

विज्ञापन
मुखानी थाने में बंद आरोपी को छुड़वाने पहुंचे कांग्रेसी। विज्ञप्ति
विज्ञापन
हल्द्वानी। शनिवार शाम पुलिस ने प्रेमपुर लोसज्ञानी में दीवारों पर भाजपा के स्लोगन को पोतने के आरोपी सुबेग सिंह को पकड़कर थाने में बंद कर दिया था। इसके विरोध में रविवार को ग्रामीण कांग्रेस प्रदेश महासचिव महेश शर्मा के नेतृत्व में मुखानी थाना पहुंचे।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि जिस दीवार में स्लोगनों को पोता गया है वह दीवार सुबेग सिंह के चाचा सरदार रविंदर सिंह ज्ञानी की है। उनकी मर्जी के बगैर दीवार पर इश्तहार लगाया गया था। कांग्रेस नेता महेश शर्मा ने बताया कि जब पुलिस नहीं मान रही थी तब ग्रामीणों ने कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत का पुतला फूंकने का निर्णय लिया। इसके बाद पुलिस ने पूर्व प्रधान कृपाल सिंह बब्बू की मध्यस्थता में हुई वार्ता के बाद सुबेग सिंह को छोड़ दिया। इस मौके पर नरेंद्र सिंह खनी, भोला भट्ट, उमेश बधानी, नरेंद्र सिंह, रविंदर सिंह ज्ञानी, प्रदीप नेगी, भास्कर पडलिया, बलदेव सिंह, मोनू, राम सिंह, ग्राम प्रधान गोपाल सिंह बोरा आदि रहे। (माई सिटी रिपोर्टर)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें