फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा: अनुभव को तरजीह और दलबदलुओं पर दांव

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। नैनीताल जिले की चार विधानसभा सीटों के लिए भाजपा ने अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। दो सीटों पर पार्टी ने अनुुभव और दो सीटों पर दूसरे दल से आए प्रत्याशियों पर दांव लगाया है।
विज्ञापन

कालाढूंगी सीट पर पार्टी ने वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत को टिकट दिया है। नैनीताल, हल्द्वानी और कालाढूंगी सीट से चुनाव लड़ चुके भगत को पार्टी ने आठवीं बार टिकट दिया है। परिसीमन के बाद बनी कालाढूंगी सीट की बात करें तो भगत यहां से लगातार दो बार विधायक बन चुके हैं और तीसरी बार संबंधित सीट से मैदान में हैं। रामनगर सीट से पार्टी ने पांचवीं बार दीवान सिंह बिष्ट को टिकट दिया है। वह चार चुनावों में दो बार जीते थे और दो बार हार का सामना करना पड़ा था। नैनीताल सीट पर पार्टी ने कांग्रेस से पार्टी में शामिल हुई और वर्ष-2012 में विधायक रहीं सरिता आर्या को टिकट दिया है। भीमताल सीट पर युवा राम सिंह कैड़ा को टिकट दिया है। कैड़ा वर्ष-2017 में निर्दलीय चुनाव जीते थे।
भगत को फूल माला पहना कर खुशी जताई
हल्द्वानी। कालाढूंगी सीट पर भगत को टिकट मिलने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भगत को फूलमाला पहना कर खुशी जताई। इस दौरान मंडल अध्यक्ष नवीन भट्ट, जिला महामंत्री कमल नयन जोशी आदि मौजूद थे। वहीं, इस सीट से भाजपा से टिकट मांग रहे सुरेश तिवारी ने सभी उम्मीदवारों को शुभकामना दी और कहा कि पार्टी साठ सीट जीतेगी और सरकार बनेगी। कालाढूंगी सीट पर भारी मतों से जीत हासिल होगी।
विज्ञापन

लालकुआं में विधायक के घर पहले ही बज गए ढोल-नगाड़े
टिकट की घोषणा नहीं हुई लेकिन सोशल मीडिया में भी बधाई के संदेशों की बाढ़
माई सिटी रिपोर्टर
हल्द्वानी। सोशल मीडिया और एक टीवी चैनल में लालकुआं विधानसभा क्षेत्र से नवीन दुम्का को भाजपा प्रत्याशी घोषित कर दिया गया। सोशल मीडिया में प्रत्याशी घोषित होते ही समर्थक ढोल-नगाड़े लेकर विधायक के घर पहुंच गए। इस दौरान ढोल-नगाड़े भी बजे। जैसे ही भाजपा ने टिकट घोषित किए तो लालकुआं विधानसभा क्षेत्र से कोई प्रत्याशी घोषित नहीं होने पर समर्थन निराश होकर लौट गए।
समर्थक ढोल-नगाड़े लेकर विधायक दुम्का के हल्दूचौड़ स्थित आवास पहुंचे, मिठाइयां भी बंटने लगी। भाजपा की दो बजे से प्रेस कांफ्रेंस शुरू हुई। उसमें लालकुआं विधानसभा क्षेत्र से भाजपा ने कोई प्रत्याशी घोषित नहीं किया। इससे यह खुशी मायूसी में बदल गई। समर्थकों ने फेसबुक से कमेंट हटाने शुरू कर दिए। सूत्रों की मानें तो अंतिम समय में लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के एक पूर्व मुख्यमंत्री के दखल के कारण टिकट की घोषणा नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें