फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाटक के जरिए दिया प्रभु यीशु के जन्म संदेश

विज्ञापन
मैथोडिस्ट चर्च। - फोटो : NAINITAL
विज्ञापन
हल्द्वानी। तिकोनिया स्थित सेंट्रल मैथोडिस्ट चर्च में संडे स्कूल के बच्चों ने नाटक के माध्यम से प्रभु यीशु के जन्म का मंचन किया। चर्च में युवाओं और छोटे बच्चों ने क्रिसमस गीतों और डांस करके यीशु मसीह के जन्म का संदेश दिया।
विज्ञापन

मरियम के का अभिनय डोरोथी, यूसुफ का आदित्य आर्यन और स्वर्गदूत का अभिनय अक्षरा ने किया। कार्यक्रम के दौरान युवाओं ने कैरोल गीत गाए और छोटे बच्चे जिंगिल बेल्स की धुन पर खूब थिरके। चर्च के मुख्य पास्टर राजीव मैसी, पास्टर संजय जॉन राम और पास्टर नरेंद्र सिंह ने सामूहिक रूप से चर्च की उत्कृष्ट सेवा के लिए विन्नी मेग्ग्रेगर, फ्लोरेंस लाल, विनीता बाजपेई, सरोज निर्मल, केडी लुइस, चंद्रा थोमस आदि महिलाओं को सम्मानित किया। संचालन में चर्च समीति के मीडिया प्रभारी आशीष मेग्ग्रेगर, और सुशील सिंह का योगदान रहा। इस दौरान सचिन भान, संजय निर्मल, नथानिएल, विक्टर, देवेंद्र बाजपेई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें