फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह माह में 14 बाइक चुराने वाला पकड़ा गया 

Sat, 18 Mar 2017 01:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन
हल्द्वानी। कोतवाली पुलिस ने कुलयालपुरा में चेकिंग के दौरान चोरी की स्कूटी के साथ एक वाहन चोर को धर दबोचा लेकिन उसका साथी अन्य स्कूटी छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने सुशीला तिवारी अस्पताल, सरस मार्केट सहित अन्य वाहन स्टैंड में छापा मारकर चोरी की बाइक और स्कूटी बरामद किया। पुलिस का दावा है कि गिरफ्तार आरोपी ने छह माह में 14 दो पहिया वाहनों को चुराया था। पूछताछ के आधार पर पुलिस ने सभी वाहनों को बरामद कर लिया है। पुलिस मौके से फरार आरोपी की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन


एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने कोतवाली थाने में बताया कि वाहन चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए सीओ लोकजीत सिंह और कोतवाल आरएस मेहता के नेतृत्व में टीमें गठित की गई थीं। बृहस्पतिवार को भोटिया पड़ाव चौकी प्रभारी विजय मेहता एसओजी की टीम के साथ कुलयालपुरा में वाहन चेकिंग कर रहे थे। पुलिस ने बिना नंबर की एक्टिवा स्कूृटी के साथ पकड़ लिया। कागजात नहीं मिलने पर पुलिस ने ऊधमसिंह नगर जिले के औझान वार्ड -11 बासपाटन काशीपुर निवासी अनुज गुप्ता वाहन चुराने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

पूछने पर पता चला कि अनुज का साथी भी स्कूटी के साथ था लेकिन पुलिस को देखते ही मौके से भाग निकला। जांच से पता चला कि बरामद स्कूटी रेशमबाग आरटीओ रोड निवासी हरीशचंद्र सती की है जो 26 नवंबर 16 को पोस्टआफिस के पास से चोरी गई थी। इसी प्रकार दूसरे आरोपी ने एगवाड़ा कालाढूंगी रोड निवासी विपिन चंद्र महतोलिया की स्कूटी डिग्री कालेज के पास से 28 दिसंबर को चुराई थी। गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह अपने साथी सुंदर सिंह उर्फ सोनू के साथ हल्द्वानी, रामनगर, कालाढूंगी और काशीपुर से दो पहिया वाहनों को चुराता था।
विज्ञापन


वाहनों की नंबर प्लेट उतारकर एसटीएच, सरस मार्केट और बेस अस्पताल की पार्किंग में छिपा देते थे। पुलिस ने तीनों पार्किंग से चोरी गई स्कूटी और बाइक सहित 12 वाहनों को बरामद किया। चोरी के बाद दोनों वाहनों को रामपुर, मुरादाबाद में कम दामों पर बेच देते थे। पुलिस मौके से फरार गौतमनगर काशीपुर निवासी सुंदर सिंह उर्फ सोनू को गिरफ्तार करने के लिए छापा मारा लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। 
एसपी सिटी यशवंत सिंह चौहान के अनुसार गिरफ्तारी करने में चौकी प्रभारी विजय मेहता, एसओजी प्रभारी दिनेश चंद्र पंत, भगवान गिरी गोस्वामी, सत्येंद्र गंगोला, सिपाही किशन सिंह, राम सिंह, भूपेंद्र ज्येष्ठा, अजय कुमार, रियाज अख्तर, गुरमीत सिंह, कुंदन कठायत, जितेंद्र कुमार, अनिल गिरी शामिल हैं। मुकदमे की विवेचना विजय मेहता, मंगल सिंह और निर्मल लटवाल करेंगे। एसएसपी के अनुसार टीम को डीआईजी अजय सिंह रौतेला की तरफ से पांच हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें