पटियाला में भाइयों के साथ मिलकर पीट पीट कर पति की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
हल्द्वानी। समाज कल्याण निदेशालय के कर्मचारी की एसटीएच में बृहस्पतिवार रात मौत हो गई। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। कर्मचारी को बेहोशी की हालत में भर्ती कराया गया था। मूल रुप से अल्मोड़ा जिले के जैती का मूल निवासी राजू (50) समाज कल्याण निदेशालय में सफाई कर्मी के पद पर तैनात था।
समाज कल्याण विभाग के निदेशक बीएस धानिक ने बताया कि होली के दूसरे दिन कर्मचारी राजू के घर गए तो वह बेहोश पड़ा था। कर्मचारियों ने उसे एसटीएच में भर्ती कराया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इधर पुलिस का कहना है कि उसने जहरीले पदार्थ का सेवन किया था। जहरीले पदार्थ में शराब पीना भी हो सकता है।
मेडिकल पुलिस चौकी के उपनिरीक्षक हेम दत्त भारद्वाज ने परिजनों से घटना का कारण पूछा लेकिन वे कुछ स्पष्ट जवाब नहीं दे सके। पुलिस के समक्ष संदिग्ध हाल में मौत के तथ्य सामने आए हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।