फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: ट्रक से टकराने से घायल बाइक सवार की मौत

Mon, 11 Dec 2023 02:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। सड़क पर खड़े ट्रक में बाइक टकराने से घायल हुए युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक शुक्रवार की देर रात करीब 11 बजे मोहन सिंह बाइक से लखनपुर स्थित अपने कमरे पर जा रहा था। इसी दौरान एसबीआई शाखा लखनपुर के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से बाइक टकरा लग गई। इस हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। मृतक के भाई राजेन्द्र सिंह पुत्र पदम सिंह निवासी ग्राम पाली बुंगली तहसील गंगोलीघाट जिला पिथौरागढ़ की तहरीर पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें