फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही का बेटा बाइक चोरी में गिरफ्तार

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
हल्द्वानी। सिपाही ने बड़े अरमान से अपने बेटे को पिथौरागढ़ से पढ़ने के लिए हल्द्वानी भेजा मगर वह नशे की लत में चोरी करने लगा। एक घर के बाहर खड़ी बाइक उड़ाने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

संजय कालोनी मुखानी में रहने वाले नकुल कुमार ने 30 अगस्त को अपने घर के सामने बाइक खड़ी की थी। सुबह बाइक गायब दिखी। इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बाइक की तलाश शुरू कर दी। कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि हीरानगर चौकी प्रभारी राजवीर सिंह नेगी बृहस्पतिवार को वाहन चेकिंग कर रहे थे। पुलिस ने एक बाइक सवार को रोककर कागज मांगे तो वह नहीं दिखा पाया। शक होने और बाइक के नंबर के आधार पर पता चल गया कि बाइक चोरी की है। पुलिस ने बाइक सवार अनुभव कुमार को चोरी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। पता चला कि उसके पिता बागेश्वर में सिपाही हैं। वह मूल रूप से पिथौरागढ़ जिले के गड़तियार बेड़ीनाग का रहने वाला है। उसने बताया कि वह पढ़ाई करने के लिए आया था लेकिन नशाखोरी के चलते बर्बाद हो गया और चोरी करने लगा। पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें