फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजरानी जोन खुला, दिखे वनराज

विज्ञापन
रामनगर बिजरानी जोन की शुरूआत पर हरी झंडी दिखाते उपनिदेशक। अमर उजाला - फोटो : RAMNAGAR
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। कॉर्बेट पार्क का बिजरानी जोन पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। मंगलवार को पहले दिन सुबह एवं शाम की पाली में 55 जिप्सियों से 305 पर्यटकों ने जंगल सफारी का आनंद लिया। इस दौरान सुबह की पाली में गए पर्यटकों को जंगल में बाघ के दर्शन हुए। वहीं, कॉर्बेट प्रशासन की ओर से पर्यटकों का मुंह मीठा भी कराया गया।
विज्ञापन

आमडंडा स्थित बिजरानी गेट पर सुबह साढ़े छह बजे सीटीआर के उपनिदेशक चंद्रशेखर जोशी ने जंगल सफारी को जा रही जिप्सियों को हरी झंडी दिखाकर पर्यटन सीजन की शुरुआत की। बिजरानी जोन के सुंदर बंगलों में रहकर प्रकृति का लुत्फ उठाने वाले सैलानी कार्बेट नेशनल पार्क घूमने के लिए आ गए हैं। खुली जीपों और हाथी की सवारी से जानवरों को उनके घर में देखना सैलानियों के लिए हमेशा की तरह रोमांचित करने वाला होता है। मंगलवार सुबह की फर्स्ट विजिट के लिए पार्क प्रशासन ने बिजरानी गेट को फूलों से सजाया था। रेंजर राजकुमार ने पर्यटकों को लड्डू खिलाकर मुंह भी मीठा कराया। सुबह एवं शाम की पहली विजिट पर्यटकों से फुल थी। सुबह 27 जिप्सियाें से 114 भारतीय और 15 विदेश पर्यटक जंगल घूमने गए, जबकि शाम को 28 जिप्सियाें से 174 भारतीय और 2 विदेशी पर्यटकों ने जंगल भ्रमण का आनंद उठाया। रेंजर ने बताया कि सुबह वाटर हाल नंबर तीन के पास पर्यटकों को बाघ दिखाई दिया, इसके बाद अन्य पर्यटक भी जंगल भ्रमण के दौरान बाघ को देखने के लिए अधिक लालायित दिखे। बता दें कि कॉर्बेट पार्क का ढिकाला जोन 15 नवंबर के बाद पर्यटकों के लिए खोला जाएगा।
इनसेट---
कॉर्बेट फॉल भी पर्यटकों के लिए खुला
कालाढूंगी (नैनीताल)। कालाढूंगी रेंज के नयागांव स्थित कॉर्बेट फॉल बरसात में बंद रहने के बाद मंगलवार से पर्यटकों के लिए खोल दिया गया। प्रभागीय वनाधिकारी बीपी सिंह के निर्देशन में कालाढूंगी वन क्षेत्राधिकारी अमित ग्वासाकोटी ने फॉल को जाने वाले मुख्य गेट को खोलकर पर्यटकों को रवाना किया। यह कॉर्बेट फॉल रामनगर वन प्रभाग के कालाढूंगी रेंज अंतर्गत नयागांव बीट में पड़ता है, जो रामनगर मुख्य मार्ग से 2 किमी अंदर जंगल के बीचोंबीच है। प्रतिवर्ष देश-विदेश के हजारों पर्यटक कॉर्बेट फॉल का लुत्फ उठाने पहुंचते हैं। यहां आने वाले पर्यटकों से टिकट के रूप में ली जाने वाले राशि से सरकार को प्रति वर्ष लाखों रुपयों का राजस्व प्राप्त होता है। इस दौरान भूपेंद्र सिंह बिष्ट, विपिन जोशी, ईश्वरी दत्त पांडे, लक्ष्मीकांत जोशी, प्रकाश चंद्र छिमवाल, त्रिलोक आर्या, प्रकाश रावत, शंकर शर्मा, भूपाल नेगी, कपूर सती आदि वन कर्मी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें