फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में महिलाओं में बड़ी नौकरी की चाह

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। उत्तराखंड में नौकरी की चाह रखने वाली महिलाओं की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। कोरोना के बाद बदलीं परिस्थितियों में महिलाएं बड़ी संख्या में रोजगार के लिए सेवायोजन कार्यालयों में अपना पंजीकरण करवा रही हैं। प्रदेश में लगने वाले रोजगार मेलों में भी नौकरी पाने के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन

सेवायोजन विभाग के आंकड़ों के अनुसार, पिछले दो साल में प्रदेश में महिला बेरोजगारों की संख्या बढ़ी है। पहाड़ी जनपदों के मुकाबले मैदानी जनपदों में ज्यादा महिलाएं नौकरी के लिए सेवायोजन कार्यालयों के चक्कर काट रही हैं। दुर्गम पहाड़ी जनपदों में भी महिलाओं में नौकरी पाने की चाह बढ़ी है। सरकारी नौकरियों की तैयारी करने के साथ ही महिलाएं प्राइवेट जॉब की भी तलाश कर रही हैं।
साल दर साल बढ़ रही महिला बेरोजगारों की संख्या
सेवायोजन विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो 2019 में प्रदेश के सेवायोजन कार्यालयों में 2,94,816 महिलाएं पंजीकृत थीं। 2020 में ये आंकड़ा बढ़कर 3,14,840 पर पहुंच गया। 2021 में पंजीकृत महिला बेरोजगारों की संख्या बढ़कर 3,20,737 पहुंच गई हैं। देहरादून, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार जिले में महिला बेरोजगारों की संख्या सबसे अधिक है। पौड़ी, अल्मोड़ा, टिहरी, उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में भी भारी संख्या में महिलाएं नौकरी की आस देख रही हैं।
विज्ञापन

देहरादून में पुरुषों से ज्यादा महिला बेरोजगार
रोजगार पाने की दौड़ में महिलाएं भी पुरुषों से पीछे नहीं हैं। देहरादून की बात करें तो यहां पुरुषों की तुलना में महिला बेरोजगारों की संख्या अधिक हैं। सेवायोजन कार्यालय में दर्ज आंकड़ों के अनुसार देहरादून में 49,097 पुरुष सेवायोजन कार्यालय में पंजीकृत हैं, तो वहीं पंजीकृत महिलाओं की संख्या 53,582 हैं। पिछले पांच साल से देहरादून में पंजीकृत महिला बेरोजगारों की संख्या पुरुषों से अधिक है।
कोट
युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए सेवायोजन विभाग समय-समय पर रोजगार मेलों का आयोजन करता है। कंपनियों की आवश्यकता के अनुसार युवाओं को नौकरी के अवसर मुहैय्या कराए जाते हैं। सेवायोजन विभाग को आउटसोर्सिंग एजेंसी बनाने की तैयारियां चल रही हैं। इसका प्रस्ताव कैबिनेट में पास होने के बाद पंजीकृत युवाओं को सरकारी विभागों में नौकरी मिलेगी। - बीएस चलाल, निदेशक, सेवायोजन
विज्ञापन

=:===================:=
रोजगार कार्यालय में पंजीकृत महिलाएं
जनपद 2021 2020 2019
अल्मोड़ा 23821 21528 20759
नैनीताल 34344 43355 41026
पिथौरागढ़ 19280 20300 17543
यूएस नगर 36708 33935 31361
बागेश्वर 11890 11215 10535
चंपावत 9638 10081 8932
देहरादून 53582 57477 57750
टिहरी 23787 23571 23786
उत्तरकाशी 20911 19510 17375
हरिद्वार 28054 24232 20720
पौड़ी 25509 22953 21706
चमोली 20394 17442 15478
रुद्रप्रयाग 12819 9241 7845
कुल 320737 314840 294816
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें