नैनीताल। दो दिन की छुट्टी के बाद मंगलवार को बीडी पांडे अस्पताल में मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान 526 मरीजों की ओपीडी दर्ज की गई। सुबह से ही पर्ची काउंटर और ओपीडी कक्षों के बाहर मरीजों की कतारें लग गईं।
अस्पताल प्रशासन ने बताया कि अवकाश के कारण पिछले दो दिनों तक नियमित ओपीडी सेवाएं प्रभावित रहीं जिससे मरीजों की संख्या बढ़ गई। दूरदराज क्षेत्रों से आए मरीजों को भी इलाज के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। पंजीकरण, दवा वितरण और जांच इकाइयों पर भी दबाव देखा गया। प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. टीके टम्टा ने कहा कि सभी मरीजों का उपचार सुनिश्चित किया गया है। डॉक्टरों ने मौसम में बदलाव को भी मरीजों की संख्या बढ़ने का कारण बताया है।