फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani: मधुमक्खियों का हमला, 60 लोगों को काटा...सड़क पर मची खलबली, इलाज के लिए तीन लोग बेस में कराए गए भर्ती

Wed, 10 Jul 2024 08:36 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

हल्द्वानी में कॉलटैक्स काठगोदाम के पास मंगलवार को मधुमक्खियों ने राहगीरों और बाइक सवारों पर हमला कर दिया।  इस दौरान करीब 60 लोग मधुमक्खियों के हमले के शिकार हो गए। गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को बेस अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

हल्द्वानी में कॉलटैक्स काठगोदाम के पास मंगलवार को मधुमक्खियों ने राहगीरों और बाइक सवारों पर हमला कर दिया। मधुमक्खियों के हमले से कई लोग सड़क पर लेट गए, कुछ ओट में जाकर छिप गए। इससे सड़क पर जाम की स्थिति पैदा हो गई। इस दौरान करीब 60 लोग मधुमक्खियों के हमले के शिकार हो गए। गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को बेस अस्पताल में भर्ती किया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कॉलटैक्स नहर कवरिंग रोड से लगे होटल के पीछे एक पेड़ पर मधुमक्खियों का छत्ता था। बताया जा रहा है कि किसी ने छत्ते में पत्थर मार दिया। इससे मधुमक्खियों का झुंड हमलावर हो गया। नहर कवरिंग रोड से नैनीताल रोड तक मधुमक्खियां लोगों पर टूट पड़ीं।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Nainital News: घर में संदिग्ध हालात में फंदे पर लटका मिला युवक
विज्ञापन


लोग यहां वहां दौड़ने लगे, कई लोग जान बचाने के लिए सड़क पर लेट गए तो कुछ ने आसपास की दुकानों में घुस कर किसी तरह से मधुमक्खियों से अपने को बचाया। मधुमक्खियों ने कुसुमखेड़ा निवासी प्रणय, कंचन व आकाश को बुरी तरह से काट लिया। राहगीर तीनों को बचाकर बेस अस्पताल लेकर पहुंचे। बेस अस्पताल के डॉ. हर्षित जोशी ने बताया कि तीनों की हालत ठीक है। आब्जर्वेशन के लिए तीनों को भर्ती किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें