फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार कार्ड फार्म के लिए 10 रुपए शुल्क, हंगामा

Sun, 26 Apr 2015 02:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका सभागार प्रांगण में शनिवार को बनाए जा रहे आधार कार्ड में आवेदन पत्र के लिए वसूले जा रहे 10 रुपए शुल्क पर हंगामा हो गया। स्थिति यह हो गई कि पुलिस को मौके पर पहुंचना पड़ा। बाद में संस्था प्रतिनिधियों ने निशुल्क फार्म बांटे।
विज्ञापन


नगर में बीते दिवस से कार्बी डेटा मैनेजमेंट हैदराबाद की कंपनी की ओर से आधार कार्ड के लिए पंजीकरण कराया जा रहा है। शनिवार को आवेदकों की भीड़ बढ़ने के बाद कंपनी प्रतिनिधियों ने आवेदन पत्र देने से मना कर दिया। संबंधित में से किसी के कहने पर दर्जनों लोग पास के साइबर कैफे से 10 रुपए में फार्म खरीदकर ले आए। वहां पहुंचे भाजपा नगर अध्यक्ष विवेक साह को जनता ने यह जानकारी दी, जिस पर हंगामा शुरू हो गया। तत्काल जिला प्रशासन को सूचना के बाद एसआई जगदीश राम पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। सूचना पर मीडिया कर्मी भी मौके पर पहुंचे।

पड़ताल में अनामिका होटल परिसर निवासी हेमलता सिंह, माउंट रोज निवासी मोनिका तिवारी, सात नंबर निवासी नीलम, मुन्नी देवी, आवागढ़ निवासी शबनम, पाइंस निवासी रजनीश जिंदल, प्रदीप बिष्ट ने कंपनी प्रतिनिधियों के कहने पर साइबर से 10 रुपए में फार्म खरीदने की पुष्टि की। सत्यता आंकने गए पुलिस कर्मी लक्ष्मण सिंह को भी संबंधित फार्म 10 रुपए में दिया गया। बाद में कंपनी प्रतिनिधियों ने संबंधित लोगों को निशुल्क फार्म बांटे। कंपनी प्रतिनिधि रवि कुमार, उमेश प्रजापति ने कबूला की वह फोटोकापी से भी पंजीकरण कर रहे हैं। हालांकि विरोध के बाद उन्होंने फोटोकापी में पंजीकरण बंद किया। तब तक दर्जनों लोग फार्म खरीद चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की जांच कराई जाएगी। दोषी पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- डीएम दीपक रावत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें