ट्रांसपोर्ट नगर व्यापारी संघ की मांग पर वित्तमंत्री डा. इंदिरा हृदयेश के निर्देश पर अब सड़कों का कायाकल्प भी होने वाला है। शनिवार को लोकनिर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता रंजीत सिंह रावत ने सहायक अभिंयता एमसी शर्मा एवं अवर सहायक अभियंता गोविंद नाथ को टीपीनगर की खस्ताहाल सड़कों का सर्वे करने भेजा।
अभियंताओं ने टीपी नगर का सर्वे कर पार्क, नालियां, फुटपाथ एवं वाटर ड्रेनेज आदि की समस्याओं को भी देखा। अधिकारियों ने व्यवसायियों को भरोसा दिया कि सड़क निर्माण का इस्टीमेट तैयार कर जल्द शासन को मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। इस दौरान व्यापार संघ के अध्यक्ष अमरजीत सिंह सेठी, महामंत्री प्रदीप सब्बरवाल, इंद्र कुमार भुटियानी, हाजी नफीस अहमद, इंद्रपाल भसीन, शंकर भुटियानी, खीमानंद शर्मा, अमरजीत सेठी, जसपाल कोहली, जसपाल मालदार आदि मौजूद रहे