फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण के पीछे दौड़ा भालू, भागकर जान बचाई

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।
विज्ञापन
भवाली (नैनीताल)। रामगढ़ ब्लॉक के झूतिया गांव में एक व्यक्ति के पीछे भालू दौड़ पड़ा। उसने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। अन्य ग्रामीणों के शोर मचाने पर भालू जंगल की तरफ चला गया।
विज्ञापन

मंगलवार की शाम करीब पांच बजे दुकान से सामान खरीदकर अपने घर लौट रहे 49 वर्षीय देवेंद्र मेर पुत्र मोहन सिंह पर भालू ने हमला किया। देवेंद्र तेजी से अपने घर की ओर दौड़े। दौड़ते-दौड़ते वह खेत में गिर गए जिससे उनके पैर और कमर में चोट आई। हालांकि वहां मौजूद ग्रामीणों के शोर मचाने पर भालू जंगल की तरफ चला गया। देवेंद्र ने बुधवार को भवाली सीएचसी पहुंचकर अपना इलाज कराया। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में एक साथ पांच भालू दिखाई देने लगे हैं।
उन्होंने कहा कि मंगलवार को अगर वह भागते नहीं तो उनकी जान जा सकती थी। उन्होंने वन विभाग को ज्ञापन सौंपकर भालू से निजात दिलाने की मांग की है। उधर, वन क्षेत्राधिकारी मुकुल शर्मा ने बताया कि सतर्कता ही भालू से बचने का सही उपाय है। ग्रामीणों को लगातार सतर्क रहने की जरूरत है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें