फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Garjiya Devi Mandir: कार्तिक पूर्णिमा पर गर्जिया मंदिर में दर्शन पर प्रतिबंध, इस वजह से लिया गया निर्णय

Wed, 22 Nov 2023 09:43 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

गर्जिया मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालु माता के दर्शन नहीं कर सकेंगे। देवी मां का डोला शिव मंंदिर के पास स्थापित किया जाएगा। यहीं पर श्रद्धालु दर्शन पूजन कर सकेंगे।
विज्ञापन
गर्जिया मंदिर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोसी नदी के बीच में स्थित गर्जिया मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालु माता के दर्शन नहीं कर सकेंगे। देवी मां का डोला शिव मंंदिर के पास स्थापित किया जाएगा। यहीं पर श्रद्धालु दर्शन पूजन कर सकेंगे। यह निर्णय मंदिर के टीले में आ रही दरारों के चलते लिया गया।

विज्ञापन


कार्तिक पूर्णिमा और गंगा स्नान को लेकर मंगलवार को उपजिलाधिकारी कार्यालय में जनप्रतिनिधियों और मंदिर समिति के पदाधिकारियों की बैठक हुई। एसडीएम राहुल साह ने कहा कि बरसात में मंदिर के टीले में दरारें आ गईं थीं, इसी को ध्यान में रखते हुए कार्तिक पूर्णिमा और गंगा स्नान को देखते हुए 26 और 27 नवंबर को गर्जिया मंदिर परिसर में दो दिवसीय मेला लगेगा। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए देवी का डोला शिव मंदिर के पास स्थापित किया जाएगा। 
विज्ञापन


मंदिर समिति कर रही है दो दिवसीय मेले का आयोजन
एसडीएम राहुल साह ने बताया कि मुख्य मंदिर में दर्शन पूजन प्रतिबंधित रहेगा। दो दिवसीय मेले का आयोजन मंदिर समिति की ओर से किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें