फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: मुख्य पेयजल लाइन में लीकेज से नाले में बहा पेयजल

Mon, 01 Jun 2026 02:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
मल्लीताल अंडा मार्केट क्षेत्र के नाले में क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन से बर्बाद होता पानी- स्थानीय
विज्ञापन
नैनीताल। मल्लीताल अंडा मार्केट क्षेत्र के नाले में पानी की मुख्य लाइन में लीकेज से हजारों लीटर पानी बर्बाद हो गया। लीकेज के चलते लंबे समय तक पानी नाले में बहता रहा जिससे लोगों में नाराजगी देखने को मिली।
विज्ञापन



स्थानीय लोगों के अनुसार अंडा मार्केट के नाले के पास मुख्य पेयजल लाइन से लगातार पानी रिस रहा था। देखते ही देखते काफी पानी नाले में बहने लगा। लोगों ने इसकी सूचना जल संस्थान को दी। टीम मौके पर पहुंची और लीकेज रोकने का प्रयास किया। पानी का दबाव अधिक होने के कारण रिसाव को नियंत्रित नहीं किया जा सका। आखिर में सप्लाई बंद कर रिसाव को ठीक किया गया। क्षेत्रवासियों का कहना है कि शहर के कई इलाकों में लोग बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान हैं। विभाग की लापरवाही से मुख्य लाइन से पेयजल की बर्बादी हो रही है। जल संस्थान के सहायक अभियंता अंशुल ओझा ने बताया कि मुख्य लाइन में लीकेज की सूचना मिलने पर टीम को मौके पर भेजा गया था। उन्होंने कहा कि सप्लाई बंद होने के बाद लाइन की वेल्डिंग कराकर रिसाव को ठीक कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें