फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: बागेश्वर ने हरिद्वार, टिहरी ने चमोली को हराया

Mon, 22 Sep 2025 02:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
खो खो प्रतियोगिता के शुभारंभ पर परिचय प्राप्त करते मेयर वह जिला पंचायत अध्यक्ष
विज्ञापन
कालाढूंगी। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवीपुरा, चकलुवा में रविवार को राज्य स्तरीय खो-खो दो दिवसीय डे-नाइट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इस प्रतियोगिता में राज्य के 10 जिलों की टीमें भाग ले रही हैं।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में बागेश्वर ने हरिद्वार को 26-1, टिहरी ने चमोली को 17-01, बालक वर्ग में दून ने हरिद्वार को एक पारी व पांच अंक से, पिथौरागढ़ ने देहरादून 8-2 से हराया। पुरुष वर्ग में नैनीताल ने अल्मोड़ा को एक पारी 8 अंक और बागेश्वर ने टिहरी को 17-12 से हराया। इससे पूर्व कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक बंशीधर भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा धर्मावल, हल्द्वानी के मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया, विधायक ने कहा कि ऐसे आयोजन खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करते हैं और युवाओं में खेल के प्रति उत्साह बढ़ाते हैं।

आयोजक सचिव मनमोहन बसेड़ा ने बताया कि उत्तरांचल क्षेत्र खो-खो एसोसिएशन और भगवती शाह खो-खो क्लब देवीपुरा, चकलुवा प्रतियोगिता आयोजित कर रही है। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष विक्रम जंतवाल, उपाध्यक्ष कुंदन बसेड़ा, प्रधान आशा मेहरा, एसोसिएशन अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार भूटयानी, सचिव रजत शर्मा, संस्थापक राजेश बिष्ट, सह-संस्थापक नकुल कुमटिया, कोषाध्यक्ष तारा चंद्र सहित मुदित कुमटिया, रजत कुमटिया, दीपू बुधलाकोटी, प्रताप बिष्ट, वंश कुमार, जतिन जलाल एवं रेफरी राजेंद्र नेगी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें